महामारी को देखते हुए राजेश खटाना एडवोकेट ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

फरीदाबाद। हरियाणा युवा कोंग्रेस लीगल विभाग के इंचार्ज राजेश खटाना एडवोकेट ने देश में इस महामारी को देखते हुए एक हेल्पलाइन नंबर 9990019777 जारी कर कहां की अगर किसी भी मज़दूर या गऱीब किरायेदार को मकान मलिक या कम्पनी मलिक किसी भी तरह परेशान करता हैं जैसे की मकान ख़ाली करना, काम करने के लिए बाध्य करना आदि तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज ये काफ़ी देखने को मिल रहा हैं कि कुछ मकान मलिकों ने अपने यहां प्रवासी किराएदारों को जो की उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से आए हुए हैं, मकान ख़ाली करने को कह रहे हैं। कुछ सुदख़ोर भी लोगों पर दबाव बना रहे हैं। गऱीब इंसान मजबूरी में इनसे पैसा ले लेता हैं जिस कारण गऱीब लोग प्रदेश मे छोटे-छोटे बालकों को लेकर सडक़ पर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इसी प्रकार की घटना फऱीदाबाद के एक पत्रकार भाई ने दिखाई जिसको सुनने के बाद लगा की इस तरह के काफ़ी लोग परेशान हो रहे हैं, जिसको देखते हुए हरियाणा युवा कोंग्रेस ने हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों से अपील की हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति को मकान मलिक मकान ख़ाली करने के लिए कहता हैं तो वो लोग हमसे सम्पर्क करें। हम उनको पूरी क़ानूनी सहायता देकर उन लोगों के खिलाफ प्रशासन के माध्यम से क़ानूनी कार्यवाही करवाने का काम करेंगे क्योंकि ये सरकार की तरफ़ से भी निर्देश हैं, अगर कोई इनका पालन ना करके आपको परेशान कर रहा हैं तो निश्चित ही उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही के आप हक़दार हैं। इस महामारी के समय ये किसी भी हालत मे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!