अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 15 नवम्बर को अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वरुण उर्फ छिलका निवासी भूदत्त कॉलोनी, फरीदाबाद को सीकरी बॉर्डर नाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य लोगों के साथ चल रही रंजिश के चलते उसने नोएडा से 55 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, अपराध शाखा DLF की टीम ने दूसरी कार्रवाई करते हुए प्रकाश रजक निवासी गांव खैरा कछार, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश, हाल निवासी गांव नवादा, फरीदाबाद को आगरा नहर के पास टीटू कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपित वरूण को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!