पोषण पखवाड़ा के तहत किया गया पोधरोपन

फरीदाबाद, 9 मार्च। मंझावली गांव में महिला एवं बाल विकास परियोना अधिकारी मंजू वर्मा की अध्यक्षता में सुपरवाइजर शालू ने पोषण पखवाड़ा की पहल गांव में पोधारोपन कर के की। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच राकेश शर्मा एवं ग्राम सभा के मेम्बर ने आंगनवाड़ी केंद्र 508 में किचेन गार्डन में हरी पोष्टिक सब्जियों को बो कर पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी ग्रामवासियों ने पोषण की शपथ ली तथा सभी ने अपने अपने घर में छोटी सी किचेन गार्डन बनाने का उत्साह भी दिखाया।
सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि यह पोषण पखवाड़ा 8 से 22 मार्च तक मनाया जाना है जिसमें हर दिन पोषण से सबंधित अलग अलग गतिविधियां की जानी है। इन गतिविधियों में किचेन गार्डेनिंग, पोषाहार रैली,व्यंजन प्रतियोगिता, एनेमिया कैंप, क्विज प्रतियोगिता,नवजात बचचों के घर जाकर पोषण के बारे में जागरूक आदि शामिल है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चो को पोष्टिक आहार देकर उनको स्वस्थ जीवन देना है। बच्चो को पोष्टिक आहार देने की जितनी जिम्मेवारी मा की होती है उतनी ही जिम्मेवारी पिता को भी निभानी है। इस कार्यक्रम को तभी सफल बनाया जा सकता है जब इसमें महिलाओं के साथ पुरुषों की भागीदारी भी बराबर की होगी। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर, महिला पंच, ग्राम पंचायत मेम्बर , सुपरवाइजर शालू, राज, गीता आदि मौजूद थे।



