आयुष क्वाथ, सशमनी वटी तथा अणु तेल का प्रयोग चिकित्सा परामर्श अनुसार लेने से भी कोरोना बीमारी से बचा जा सकता है : डॉ. मंजू कुमारी

फरीदाबाद, 15 सितंबर। कोरोना महामारी के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग द्वारा आमजन के स्वस्थ के दृष्टिगत सुझाव दिए गए हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू कुमारी ने बताया कि कॅरोना महामारी के प्रति बरती गई थोड़ी सी सावधानी व सम्बंधित उपायों को अपना कर इससे होने वाले बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, मुनक्का आदि से बना काढ़ा पीने से, भोजन में हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन का प्रयोग करने से, हल्दी वाले गर्म दूध का सेवन करने से, प्रतिदिन गिलोय का सेवन करने से, तेल-नारियल का तेल या घी नाक में लगाने से कोरोना से स्वास्थ पर पडऩे वाले बुरे प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आयुष क्वाथ, सशमनी वटी तथा अणु तेल का प्रयोग चिकित्सा परामर्श अनुसार लेने से भी कोरोना बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रकार के उपायों को समय-समय पर अपनाने से कोरोना महामारी के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आमजन को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे अन्य लोगों को भी अवगत करवा कर जागरूक करना चाहिए । उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रभाव हालांकि पहले से कम है फिर भी निकट संभावनाओं के मद्देनजर रखते हुए कॅरोना से बचाव में ही बचाव है। कोरोना बीमारी के बचाव हेतु इन उपयोगी उपायों को अपनाकर इससे बचने का प्रयास किया जा सकता है।



