आरडब्ल्यूए सेक्टर-21ए ईस्ट ने आजादी के अमृत महोत्सव 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

फरीदाबाद : आरडब्ल्यूए सेक्टर-21ए ईस्ट की और से आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर सेक्टरवासी एक जगह जमा हुए । भारत माता की जय के नारे के साथ सभी लोगों ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए। आरडब्ल्यूए सेक्टर-21ए ईस्ट के प्रधान अशोक नेहरा ने ध्वजारोहण किया। इस मौक पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं भी नजर आई । सभी ने तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जय, वंदेमातरम, वीर सेनानी, अमर बलिदानी अमर रहें के नारे लगाए।

स मौके पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-21ए ईस्ट के प्रधान अशोक नेहरा ने कहा कि आजादी का जश्न 1947 में जैसा था। उससे ज्यादा जश्न आज पूरा देश मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान पूरी तरह से सफल हो चुका है। आज हर जगह तिरंगा लहराता दिखाई दे रहा है। सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए ईस्ट उन सभी शहीदों को नमर करता है जिनके बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे है। सेक्टरवासी तीन दिन पूर्व शहाजाहपूर में रहने वाले मनोज भाटी जिन्होने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण निछावर कर दिए हम ऐसे वीर को सलाम करते है ऐसे योद्धा की माता पिता को नमन करते है जिन्होंने ऐसे लाल को पैदा किया। इस मौके पर संरक्षक उद्योगपति सतीश गोसाई, महासचिव अजय लाल मलिक, ब्रिगेडियर एनएन माथुर, राजदीप सिंह, सीमा गंधरवा, वाइस प्रेसिडेंट कामिनी माथुर, रेनु सिंह, राकेश जैन, अजय अबरोल, बलवंत सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!