पुजारी बाबूलाल की निर्मम हत्या के विरोध में व उनकी आत्मा की शांति के लिए फरीदाबाद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

फरीदाबाद। राजस्थान के करौली जिले के बुकना गांव में राधा गोपाल मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव की निर्मम हत्या के विरोध में व पुजारी जी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा बीके चौक फरीदाबाद में हुई। यंग फॉर इंडिया के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा की गई जिसमें संस्थापक एडवोकेट राजेश खटाना ने सरकार से मांग की कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संदीप सेठी ने भी कड़ा विरोध जताते हुए सरकार से मांग की मुजरिमों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए व पीडि़त परिवार को संपूर्ण न्याय दिया जाए। वहीं श्रदंजलि सभा में भुवनेश्वर शर्मा राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत हिंदू महासभा, संतोष शर्मा सृष्टि बचाओ संस्था, सुरेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष यूथ सोसायटी हरियाणा, राजन राय, सचिन तंवर मानव जनहित एकता परिषद, राजू बेदी अध्यक्ष श्री हरि मानव सेवा ट्रस्ट, संजीव कुशवाह अध्यक्ष मानव सेवा दल, अनुराधा भारद्वाज, आशा शर्मा, माधवी सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा बबली, जय शर्मा, ज्योति भाटिया, नरेश मेंदीरत्ता, अमरजीत रंधावा, गौरव भारद्वाज, कार्तिक राजपूत सेव अरावली, जितेंद्र भड़ाना, जग विजय वर्मा प्रदेश संयोजक अखिल भारत हिंदू महासभा, महेंद्र शर्मा ह्यूमन लीगल एंटी करप्शन के अध्यक्ष के साथ अनेकों सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।



