आहता मैनेजर की हत्या के मामले में 8वां आरोपित गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : बता दें कि 15 अप्रैल को थाना सेक्टर-3 स्थित आहता के मैनेजर आदेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में थाना सेक्टर 8 में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटनाक्रम की जांच क्राईम ब्रांच उंचा गांव द्वारा की जा रही है। अपराध शाखा की टीम द्वारा एक किशोर सहित 7 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 3 मई को 8वें आरोपित आशिक वासी प्रेम नगर झुग्गी, सेक्टर-4 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ में बताया कि जब आदेश कुमार उनसे बच कर भाग रहा था तो उसने पीछे से मृतक के सिर में ईट फेंक कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!