नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “ड्रीम विज़न स्कूल फरीदाबाद” में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन कर बच्चों एवं अभिभावकों को किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “नशा मुक्त भारत ” के अंतर्गत ‘ड्रीम विज़न पब्लिक स्कूल शिव नगर ‘ मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया| इस कार्यक्रम मे समुदायिक सेल ने स्कूल के बच्चों को नशे के बुरे परिणामों के बारे मे बताया और इस पाठशाला के तहत नशे के बचाव के बारे में बताया गया व बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड होने के बाद 1930 नंबर के बारे में बतलाया गया, MANAS एप्प 1933, यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई है|
इस अभियान के तहत लगभग 600 बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया| इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम ने इलाका संत नगर में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया तथा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी|
सत्र के समापन पर बच्चों तथा अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई|



