उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने ऊँचा गांव में ब्यूटी पार्लर व सिलाई सेन्टर का उदघाट्न किया

फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट की संस्थापक उषा रानी ने अपने सहयोगी कुलदीप कौशिक, रिद्धिका, महक, प्रियंका, यज्ञा, मीनाक्षी भारद्वाज और नीलम गुप्ता के साथ जाकर ऊँचा गांव बल्लबगढ़ में सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर का उद्घघाटन किया, जिसकी संचालिका मीनू है। मीनू ने उषा रानी को फूल-माला, शॉल ओढ़ाकर, उनके बाकी सहयोगी का फूल-माला से स्वागत किया।उषा रानी का कहना है कि यह सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करते हुए हम महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देते हैंऔर हम ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!