आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तीन दिवसीय योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम शुरू

फरीदाबाद, 01 जून। उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अभ्यास सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में किया गया है।

आपको बता दें कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए खेल परिसर सेक्टर-12 में तीन दिवसीय योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम गत रविवार को शुरू किया गया था। जिला आयुष अधिकारी फरीदाबाद डॉ अजीत सिंह ने बताया कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को सफल बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर सेक्टर-12 में गत 28 मई से 30 मई तक सुबह 6.00 से 7:30 बजे तक किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में फरीदाबाद के सभी प्राइवेट एवं सरकारी संस्थानों के पीटीआई एवं डीपीई को पतंजलि योग समिति एवं आयुष विभाग फरीदाबाद के योग विशेषज्ञ द्वारा योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षित किया था। ताकि वे कार्यक्रम के तहत आज बुधवार 01 जून 2022 से 3 जून 2022 तक अपने-अपने प्राइवेट एवं सरकारी संस्थानों में सभी बच्चों को प्रशिक्षित करें। स्कूलों में आज योगाभ्यास शुरू कर दिया गया है।

योगा प्रोटोकॉल के तहत इस प्रशिक्षण शिविर में ग्रीवा चालन, कटी चालन एवं पेट से संबंधित सभी योग एवं प्राणायाम सिखाया जा रहा है ।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून 2022 को सफल बनाने के लिए आयुष विभाग फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!