उभरते भारत के उभरते पावर सेक्टर में महिलाओं के विशेष योगदान : आईएएस पंकज अग्रवाल

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एनपीटीआई पहुंची पावर सेक्टर से जुडी 34 प्रोफेशनल महिलाएं

– उर्जा सचिव आईएएस पंकज अग्रवाल ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का शुभारंभ

फ़रीदाबाद (मनीष शर्मा) : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में तीन दिवसीय तकनीकी दौरे की शुरूआत की गई। जिसमें पूरे भारत से पावर सेक्टर में काम करने वाली 34 प्रोफेशनल महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 का आयोजन दीप प्रज्वोलित करके किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्युत मंत्रालय के उर्जा सचिव आईएएस पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक डा. मोहम्मद रिहान, विश्व बैंक की दक्षिण एशिया क्षेत्रीय समन्वयक मंदाकिनी कौल, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग की प्रथम सचिव (विकास) एमिली मेगो और एनपीटीआई की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर सहित तमाम अधिकारीगढ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विद्युत मंत्रालय के उर्जा सचिव आईएएस पंकज अग्रवाल ने सभी महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और फिर उभरते पावर सेक्टर में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। आईएएस पंकज अग्रवाल ने कहा कि एक समय था जब महिला पावर सेक्टर से दूर रहती थीं मगर आज हर क्षे़त्र की तरह पावर सेक्टर में भी महिलाओं ने अपना कदम जमा दिया है।

एनपीटीआई पहुंची महिला प्रतिभागियों का स्वागत एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने किया और कहा कि उन्हें बडी खुशी है कि पावर सेक्टर में महिलाएं अब रूचि लेने लगी हैं जिससे देश भविष्य उभरेगा और हमारा पावर सेक्टर और ज्यादा बढोत्तरी करेगा।
एनपीटीआई, भारत के लिए वी-पावर का एक गौरवशाली क्षेत्रीय कार्य समूह (आरडब्ल्यूजी) सदस्य है, डॉ. तृप्ता ठाकुर दक्षिण एशिया क्षेत्र एसएआर-100 में भारत का नेतृत्व करती हैं।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू होने वाली प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 की शुरूआत दक्षिण एशियाई क्षेत्र (SAR – 100) मॉड्यूल के संबंध में सभी प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र किया गया। प्रतिभागियों ने एनपीटीआई फरीदाबाद परिसर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर, सीसीजीटी सिम्युलेटर, स्काडा, स्मार्ट वितरण प्रणाली और माइक्रोग्रिड/हाइड्रो और थर्मल, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण का भी दौरा किया। जहां उन्होंने थर्मल पावर प्लांट के नियंत्रण और संचालन के बारे में जानकारी ली।

आपको बता दें कि वी-पावर दक्षिण एशियाई क्षेत्र (SAR – 100) प्रशिक्षण श्रृंखला 2.0 का तीन दिवसीय तकनीकी दौरा 08, 09 और 10 मार्च तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!