राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में 74वें स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में 74वें स्वाधीनता दिवस पर एन एच की होनहार बेटी दीपिका भाटिया ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय से ही बारहवीं की परीक्षा बेहतरीन अंको से पास कर के दीपिका ने एम बी ए फाइनेंस करके एक प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य कर रही हैं, उनके पिता रविन्द्र कुमार भाटिया आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं तथा माता आशा भाटिया समाजसेविका हैं ! उल्लेखनीय है कि दीपिका भाटिया की छोटी बहन भी विद्यालय से ही कक्षा बारह की पढ़ाई कर रही है तथा एक और बहन ने भी विद्यालय से ही बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

दीपिका भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा जो ध्वजारोहण का अवसर मिला है उस से  गर्वानुभूति हो रही है उन्होंने संदेश दिया कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए जो योजनाएं चलाई हुई है सभी उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करे और स्वावलंबी बने। यदि आप अब परिश्रम करेंगी तो जीवन में बेहतर मुकाम प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। उन्होंने विद्यालय में ध्वजारोहण के लिए निमंत्रित करने पर विद्यालय प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से बेटियों को मंच के माध्यम से अपनी रुचियों और योजनाओं के कार्यान्वयन का अवसर प्रदान किया है और व्यवस्थाएं की हैं साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही बेटियों को सम्मान देने की भी व्यवस्था की है।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि कोरोना काल में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने शानदार कार्य किया, उनमें से भी प्रेमदेव यादव, अमृत कौर तथा रामकृपाल का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा जिन्हें आज स्वतन्त्रता दिवस पर मंच पर सम्मानित किया गया।  प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के तेहत्तर वर्ष बाद भी हम लिंगभेद, विषम लिंगानुपात और महिला सुरक्षा के विषय में अधिक प्रगति नहीं कर पाए है। परन्तु हमारी सरकार इन विषयो पर बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। हमें और हमारी बेटियों को भी और प्रयास करने की जरूरत है बेटियों कि शिक्षा को ले कर हमें जीरो टॉलरेंस अर्थात सभी संभव उपाय करने होंगे। प्राचार्य ने होनहार बेटियों को सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का मंच संचालन संजय मिश्रा ने कुशलता से किया। आज ही विद्यालय के बच्चों ने ऑनलाइन निबंध लेखन, पोस्टर बनाओ और पतंग सजाओ  प्रतियोगिता में भागीदारी कर बहुत सुंदर अभिव्यक्ति दी। विद्यालय की प्राध्यापिका ललिता, जसनीत कौर, पूनम,  हेमा, साधना, अमृत कौर, परवीन कुमार, सूबे सिंह, शिवम् सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!