आरोपी उस्मान अली ने सोशल मीडिया पर मारकाट करने, गालियां देने अभद्र भाषा बोल कर हिंदुओं की भावनाओं को पहुंचाई ठेस, गिरफ्तार

फरीदाबाद : थाना धौज की टीम ने विशेष समुदाय के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की बल्कि हिंदुओं के साथ लड़ाई छेड़ कर मारकाट करने की बात कह रहा था। साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही थी जैसे ही ये ऑडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो डीसीपी एनआईटी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव कुरेशीपुर के निकट गांधी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम उस्मान अली फेसबुक मैसेंजर पर शुक्रवार को एक वॉयस वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें आरोपी उस्मान अली हिंदुओं के प्रति नफरत भरी बात करता हुआ सुना जा रहा था। बताते चलें कि फरीदाबाद साइबर की एक विशेष टीम इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पैनी निगाह बनाएं हुए हैं और जैसे ही उस्मान अली का वॉयस मैसेज साइबर को दिखा तो तुरंत एक्शन लिया गया।
आरोपी उस्मान के वॉयस ऑडियो में वह धार्मिक उन्माद भड़काने, हिंदुओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, गालीयां दे रहा था।

आरोपी ने वॉयस ऑडियो में ये भी कहा कि यदि लड़ाई छिड़ी तो हिंदुओं को काटकर खा जाएंगे, आरोपी ने ऐसा बोलकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और समाज में आपसी प्रेम भाईचारा बिगाड़ने का कार्य किया है। पुलिस ने आरोपी उस्मान अली के खिलाफ थाना धौज में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन बरामद किया है, इसी से उसने सोशल मीडिया पर ऑडियो संदेश वायरल किया था।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करेगा, मारकाट करने, सामाजिक सौहार्द खराब करेगा, फरीदाबाद की शांति भंग करेगा, ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों से सख्ती से निपटा जाएगा, उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द अदालत द्वारा सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!