फोन हैक कर 98,500 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फोन हैक कर 98,500 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 14 जुलाई को संदीप गौर(42) वासी लखनउ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार एस.जी.एम नगर वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 मई को उसके व्हॉटस्एप पर एक अंजान नंबर से लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 98,500 रुपये कट गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप गौर ने खाताधारक मुकेश का खाता लेकर आगे ठगो को दिया था, आरोपी बेरोजगार है, मुकेश को पूर्व में गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों आरोपितों को आज माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!