रेजिडेंट्स वेलफेयर कमेटी, सेक्टर 56-56A का गठन निर्विरोध, लाल बहादुर यादव बने अध्यक्ष

फरीदाबाद। सेक्टर 56-56A स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर कमेटी (RWC) के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव समिति द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में हेमचंद शर्मा को चेयरमैन तथा लाल बहादुर यादव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। ललित पांडे एवं दिनेश सिंह को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार सिंह को महासचिव और मुरारी राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। संजय कुमार दुबे एवं हरिओम भाटी संयुक्त सचिव तथा श्याम सुंदर संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। आशुतोष ठाकुर को विधि सलाहकार, आज़ाद अली को मीडिया सलाहकार और संतोष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
पूर्व प्रधान नंदकिशोर नागर ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए सेक्टरवासियों के हित में अपेक्षाकृत बेहतर एवं सक्रिय कार्य करने की सलाह दी।
घोषणापत्र में कहा गया है कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे। चुनाव समिति ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग देने के लिए समस्त निवासियों का आभार व्यक्त किया।



