केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देना ऐतिहासिक कदम : नायब सिंह सैनी

– भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा सप्ताह के तहत घर घर चलो, गांव गांव चलो कार्यक्रम आयोजित
फ़रीदाबाद 12 अप्रैल। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा सप्ताह के तहत घर-घर चलो, गांव-गांव चलो कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में डबुआ मंडल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने जनता के साथ अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने यदि सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का काम किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है। चाहे वो केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देना हो या फिर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो या फिर ओबीसी आयोग के चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना हो। केंद्रीय विद्यालय से लेकर नीट परीक्षा में ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। साथ ही उन्होंने जनता को याद दिलाया की कैसे कांग्रेस जैसी पार्टी ने ओबीसी आयोग का विरोध किया था और कैसे विपक्षियों ने ओबीसी वर्ग को कैसे सिर्फ वोट बैंक बनाये रखने के लिए ओबीसी को उनके अधिकारों से वंचित रखा| सांसद नायब सिंह सैनी ने घर घर जाकर जनता से संवाद किया और देश व प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार मुक्त सर्वांगीण विकाश के बारे बताया।

कई ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों तथा समाज के वरिष्ठ लोगो से सांसद साहब को विश्वास दिलाया कि ओबीसी समाज प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता और हम उन्हें विश्वास दिलाते है की आने वाले 2024 में ओबीसी समाज उन्हें और ज्यादा बड़े बहुमत से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। सांसद नायब सिंह सैनी ने ओबीसी समाज के सभी कार्यकर्ताओं तथा प्रतिनिधियों का आह्वाहन किया कि अगले एक साल केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए और लोगो को बताना चाहिए कि 2014 के बाद देश के हर वर्ग का विकास करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रमोद पहलवान, भाजपा अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीरा तोमर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, जिला विस्तारक मंजीत सिंह जांगड़ा, वरिष्ठ नेता राजकुमार बोरा, वरिष्ठ नेता वजीर सिंह डागर, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी हरेंद्र बढ़ाना, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज बालियान, प्रवीण चौधरी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह सैनी, रिछपाल सैनी, लक्ष्मण यादव, सुनील पंचाल, ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव विकास कश्यप, कृष्ण कुमार, मनोज नागर, ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी पवन सैनी, आईटी प्रभारी जय नारायण, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू सिंह, बाबूलाल, नरेश नंबरदार, सुदर्शन कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश जांगड़ा, लाखन सिंह लोधी, बलवीर, नंदकिशोर वर्मा, जितेश प्रजापति, मोहित, चांदी राम जांगड़ा, डबुआ मंडल के महामंत्री राजकुमार यादव, दिनेश राघव, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, सुलेखा, लता, नगला मंडल के उपाध्यक्ष रमेश धीमान, मंडल सचिव ओम प्रकाश यादव, पुष्प लता, कोषाध्यक्ष अरुण त्यागी, डबुआ मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री मनीषा चौधरी, उपाध्यक्ष अनीता महेश्वरी, डबुआ मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक यादव, महामंत्री साहिल भाटिया, उपाध्यक्ष सुशील पुनिया, सचिव जुगनू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष आनंद सिंह, अभिषेक मिश्रा, सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गजे सिंह, कमल सेन, डॉक्टर सुनील सेन, महेश सेन, सागर सेन, लोधी समाज के अध्यक्ष रूप सिंह लोधी, सैनी समाज के अध्यक्ष सुभाष सैनी, गढ़वाल सभा से सुरेंद्र रावत, व्यापार मंडल से छत्रपाल गुप्ता, मोहन, महावीर जैन, विनोद गुप्ता, नवप्रयास सेवा संगठन के प्रधान रमेश जोशी, महेश बृजवासी, समाजसेवी जितेंद्र राठी, निरंजन ठाकुर, श्रीवीर, राम वीर चौधरी, राम कुमार शर्मा, मांगेराम सैनी, दिनेश, रवि, सत्यनारायण यादव, सुभाष यादव, कृष्ण चौधरी, पप्पू गोयल, प्रमोद सोनी, संतोष, सुदेश टेलर एवं सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं व सभी वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।



