28 करोड़ की फाइल पास न होने दी, अब 2800 करोड़ की फाइलें होंगी पास : नीरज शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी बोले - कांग्रेस सरकार में एक बार फिर शुरु होंगे विकास कार्य

फरीदाबाद, 17 सितम्बर। भ्रष्ट भाजपा सरकार ने मेरी 28 करोड़ की फाइल पास नहीं होने दी। कांग्रेस सरकार में 2800 करोड़ की फाइलें पास कराऊंगा। ये कहना है एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का। वह झाड़सेंतली में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम विकास कार्य करना होता है। जिससे लोगों को सुविधाएं मिलें। परन्तु भाजपा ने पूरे 10 साल एनआईटी के लोगों के साथ भेदभाव किया है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए फंड को मंजूर न करना इसी का उदाहरण है।

श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने एनआईटी के विकास कार्यों के लिए 28 करोड़ की फाइल बनवाई। लेकिन भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने इसे पास नहीं होने दिया। जिससे पता लगता है कि भाजपा सरकार की विकास करने की न तो नियत थी और न ही नीति। दस साल का समय कोई कम नहीं होता। दस साल में भाजपा ने एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा को स्लम क्षेत्र बना दिया है।

श्री शर्मा ने कहा कि बाबा (स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा) ने कांगेस सरकार में एनआईटी क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य कराए थे। यदि उसी गति से काम कराए होते। तो आज एनआईटी क्षेत्र में कोई समस्या नहीं होती। शहर की हालत किसी से छिपी नहीं है। जब साफ मौसम होता है, तो सीवरेज जाम रहता है। तथा जब बरसात होती है, तो पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। औद्योगिक शहर पूरी तरह से ठप हो जाता है। लोग जहां-के-तहां फंस जाते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा का विकास से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें केवल भ्रष्टाचार करना आता है। भाजपा दस साल तक लोगों को परेशान करती रही।

उन्होंने कहा कि एनआईटी के विकास के लिए भले ही भाजपा ने 28 करोड़ की फाइल पास न की हो। लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ रही है। जिसके बाद एनआईटी में 2800 करोड़ की फाइलें पास होंगी। जिससे एनआईटी की प्यास बुझाने, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे एनआईटी के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसलिए अब किसी के बहकावे में नहीं आना है। तथा पांच अक्टूबर को हाथ के निशान का बटन दबाना है। ताकि एनआईटी में फिर से विकास हो सके।

इस मौके पर सुधीर अहलावत, सीताराम डागर, मुकेश डागर, सुमन पंडित, पाॅप सिंह, भारती, राजेश डागर, डाॅ. धनंजय डागर, छतर सिंह, राजेश शर्मा, रजत, नरेंद्र टोनी, कृष्ण गोपाल, विनय, गगन भाटिया, मोनू अरोड़ा, रविन्द्र, दयाशंकर गिरी, प्रशांत शर्मा, योगेश शर्मा, जीतन डागर, सुशील शर्मा, प्रीतम, दयानन्द, ठाकुर सुरेश, दीपक, दिनेश, रूप चन्द शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!