क्राइम ब्रांच NIT ने चोरी करने के आरोप में एक चोर को धर दबोचा

  • आरोपी के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई|

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच NIT ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीण को चोरी के आरोप गिरफ्तार किया है| आरोपी पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी के 3 मुकदमे शामिल हैं जिनमे 1 थाना बीपीटीपी, 1 थाना डबुआ और 1 थाना सेक्टर 17 में दर्ज है|

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति करने के लिए पैसों की आवश्यकता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देता था| आरोपी के कब्जे 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई| आरोपी प्रवीण पुत्र जिले सिंह, खेड़ी कला, फरीदाबाद का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!