क्रीड़ा भारती द्वारा भाखरी व छायंसा में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

फरीदाबाद : क्रीड़ा भारती एवं ब्रिज कूलर कंपनी के सहयोग से छायंसा और भाखरी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| यह प्रतियोगिता तीन चरणों मे आयोजित की जा रही है, जिसका आज दूसरा चरण (खंड स्तर) का आयोजन गाँव छायंसा में हुआ। जिसमे मोहना की टीम प्रथम रही तथा शेखपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिन्हें नगद पुरुस्कार देकर सम्मानीत किया गया। इसमें 9 मंडल से कुल 14 टीमों (द्वितीय चरण में ) ने भाग लिया। इससे पहले 9 मंडलो के 54 गाँव से कुल 39 टीमों ने भाग लिया था, जिनमे से 14 टीम चुनकर आयी थी!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित हसीजा, ब्रिज एयर कूलर के डायरेक्टर रहें, मुख्य वक्ता उमेश, प्रान्त संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती-हरियाणा व हिमाचल प्रदेश (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विशिष्ट अतिथि संदीप सिंह (विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती) रहें। पतंजलि किसान सेवा समिति से राजेश भाटी छायंसा, शोभाराम छायंसा(चन्द्रभान अखाड़ा के संरक्षक), के तत्वधान में कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यकारिणी ने किया। राजेंदर (खंड कार्यवाह), संजय (सह खंड कार्यवाह), राजेश (सह खण्ड कार्यवाह), देवेंद्र (खण्ड बौद्धिक प्रमुख) व पदम (खंड शारीरिक प्रमुख) तथा सतबीर (खण्ड सेवा प्रमुख) ने रैफरी की भूमिका निभायी। संचालक टोली में राजेंदर, संजय, राजेश, देवेंद्र व पदम योगदान सरहानीय रहा।
क्षेत्र के गणमान्यो की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। गणमान्यों में छायंसा के सरपंच राजपाल, विशाल कोच छायंसा, कोच कबड्डी नीटू सिंह, शेरा पहलवान छायंसा, डॉ गुलशन कुमार शर्मा, जैनिथ अस्पताल के डायरेक्टर तथा अन्य गांव के वरिष्ठजन एवं युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये आयोजको तथा उपस्थित दर्शको को साधुवाद। हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें। बिजेन्द्र और सुरेंदर ने बताया कि गांव भांकरी के बनी मंदिर प्रांगण में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।



