खिलौनों की फैक्ट्री में धमाका, तीन लोगों की मौके पर मौत, सात लोग घायल

अलीगढ़ ! अलीगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां देहली गेट थाना इलाके के सराय मियां में टॉय फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। सात लोग जख्मी हैं। ब्लास्ट फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। इसके बाद आग लग गई। धमाके के साथ बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मामूली घायलों को मलखान सिंह अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फैक्ट्री मकान में चल रही थी।

घटना शाम की है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ, वो धराशायी हो गई। फैक्ट्री में खिलौने वाले तमंचे बनाए जाते थे। दिवाली करीब होने पर यहां काम तेजी से चल रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!