राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों में आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अन्तिम अवसर

  • खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने 25 अगस्त तक आवेदन किए गए आमंत्रित

फरीदाबाद, 6 अगस्त। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा द्वारा एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 के दौरान की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को नकद ईनाम हेतु आवेदन करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जिन खिलाड़ियों द्वारा अब तक नकद ईनाम हेतु आवेदन नहीं किया गया, वे आगामी 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा बशर्तें वे नकद ईनाम योजना की 5 सिंतबर 2019 की विभागीय अधिसूचना के अनुसार पात्र हो। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मे किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!