गांव पनहेड़ा खुर्द में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : गांव पनहेड़ा खुर्द में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में सैंकड़ो ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जिसमे गांव के सभी लोगों ने फायदा उठाया और सभी के कुछ टेस्ट और परामर्श व दवाएँ मुफ्त दी गई। शिविर का आयोजन दयाकिशन शर्मा व ध्रुव शर्मा ने मैट्रो अस्पताल के डाक्टर लवलीन मंगला द्वारा करवाया गया। शिविर में फेफड़ों की जांच अहम रही।
जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में के पी तेवतिया प्रधान जिला बार एसोसिएशन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रधान के पी तेवतिया ने शिविर में आए हुए सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दयाकिशन शर्मा व ध्रुव शर्मा द्वारा जो यह जांच शिविर आयोजित किया गया है वह बहुत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क जांच शिविर लगते रहने चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल शास्त्री, आर पी शर्मा, ओमबीर धनकड, जय भगवान, इंदर राज, परसादी लाल, पूर्व सरपंच मानक चंद जी, मोहित पाठक (संयोजक युथ फ़ेडरेशन) हरियाणा प्रदेश व पारस गौड़ सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।



