गुडग़ांव फस्र्ट एवं नगर निगम के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 20 दिसंबर। गुरुग्राम के एमजी मेट्रोपोलिस मॉल में एनजीओ गुडग़ांव फस्र्ट एवं नगर निगम के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्याओं से संबंधित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया! इस विचार गोष्ठी में सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित समस्याओं के बारे में विचार जानने के लिए नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर इंद्रजीत कुलेरिया मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए! विचार गोष्ठी में डीएलएफ व अन्य कई सेक्टरों के निवासी महिला व पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए! विचार गोष्ठी का आयोजन गुडग़ांव फस्र्ट की फाउंडर शुभ्रा पुरी ने नगर निगम के सहयोग से किया!
सिंगल यूज प्लास्टिक के क्या क्या नुकसान है व इस का प्रयोग कम कैसे किया जाये इस के बारे में भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने अपने अनुभव व विचार रखे! विचार गोष्ठी में यह बात पुरजोर ढंग से उभरकर आई कि सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में इस्तेमाल बंद करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाये ताकि प्लास्टिक के कचरे से होने वाले प्रदूषण को खत्म किया जा सके!



