गोपाल कांडा की आंधी आएगी, इस बार दो दीवाली लाएगी !
सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांडा ने कहा कि उनकी पार्टी 4 से 5 जगह उम्मीदवार उतारेगी। इनमें से सिरसा सीट पर वह खुद चुनाव लड़ेंगे जबकि रानियां सीट पर छोटा भाई गोविंद कांडा चुनाव लड़ेंगे। कांडा ने दावा किया कि सिरसा और रानियां में उनके सामने जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, उसकी जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही उनके कार्यकर्ताओं ने नारा दे दिया है कि गोपाल कांडा की आंधी आएगी, इस बार दो दीवाली लाएगी। कांडा ने कहा कि 24 को जीत की दीवाली मनाएंगे जबकि 27 को दूसरी दीवाल मनाई जाएगी। आज प्रदेश के क्या हालात है सब जानते हैं। जितने का ट्रैक्टर, स्कूटर है, उतने का तो ये चालान कर रहे हैं। गांव में इतना पानी का बिल भेज रहे हैं। व्यापारी के क्या हालात है, सब जानते हैं।