सोसाइटी वेलफेयर मिशन संस्था ने भारत कॉलोनी विकास नगर में गरीब लोगों में किए कपड़े वितरित

फरीदाबाद : सोसाइटी वेलफेयर मिशन संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। संस्था पशु-पक्षियों के लिए भी सेवा भाव में जुटी रहती है। इसी क्रम में सोसाइटी वेलफेयर मिशन संस्था ने भारत कॉलोनी विकास नगर में ऑफिस के बाहर गरीब लोगों में कपड़े वितरित किए।
कपड़े वितरण में एडवोकेट नेत्रपाल चौधरी, एडवोकेट विनय तोमर, एडवोकेट अनिल गुप्ता, एडवोकेट हरसविंद्र भाटी, एडवोकेट नरेश वशिष्ठ, महेश नरवत, सुंदर नरवत, भारती पाराशर, संतोष नरवत, ओम भाटी आदि मौजूद रहे।



