चुनाव में कर्मचारियों की होगी निर्णायक भूमिका : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 11 अक्टूबर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा सरकार की वादाखिलाफी, जन सेवाओं के विस्तार व रोजगार की सुरक्षा को लेकर एक नागरिक सम्मेलन का गुरुग्राम के कमला नेहरू पार्क में आयोजन किया गया! कर्मचारियों के इस नागरिक सम्मेलन में काफी संख्या में कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया! सर्व कर्मचारी संघ के नागरिक सम्मेलन में प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने जनता से विधानसभा चुनावों में भावनात्मक मुद्दों के बजाय अपनी जिंदगी से जुड़े रोजी-रोटी जैसे असल सवालों पर सभी राजनैतिक दलों व उनके उम्मीदवारों से अपना स्टैंड स्पष्ट करने की अपील की! उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जन स्वास्थ्य, आवास व रोजगार जनता का सवैंधानिक अधिकार है, लेकिन चुनाव में इस की बात करने की बजाय देश हित व राष्ट्र हित की बात का जुमला बोल दिया जाता है! यदि देश की जनता भूखी मर रही है, किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और जनता इलाज के लिए तड़प रही है तो देश हित के नारे का जुमला जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है!

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या के हिसाब से 10 लाख पक्के कर्मचारी होने चाहिए जब कि मुश्किल से ढाई लाख पक्के व एक लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारी है! नागरिक सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर भाजपा से 2014 के घोषणा पत्र में कर्मचारियों से किये वादों को पूरा न करने, रोडवेज, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य विभागों में निजीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करने, कार्यभार के अनुसार रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती ना करके दो लाख नौकरियां हर साल देने के वादे को पूरा नहीं करने का जवाब माँगा गया!

जिला प्रधान उमेश खटाना की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में संघ व विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा किसानों व ट्रेड यूनियनों ने हिस्सा लिया! इन पदाधिकारियों में सुरेश कुमार नोहरा उपप्रधान प्रदेश, कंवर लाल यादव प्रदेश महासचिव पी डब्लू डी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि. , ओमवीर शर्मा प्रदेश उप महासचिव हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन व उषा सरोहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति इत्यादि मुख्य रूप से सम्मेलन में उपस्थित थे! सम्मेलन में अन्य लोगों के द्वारा भाग लेने वालों में अजमेर यादव प्रेजिडेंट मारुती वर्कर यूनियन व चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों में कुलदीप जांघू, सूबे सिंह बोहरा, त्रिवेंद्र माइकल सैनी, गजे सिंह कबलाना व राव भोपाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!