faridabad police सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ” सेवा पखवाड़ा ” के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पाली में किया जागरूकता कार्यक्रम

गुरुग्राम रोड पाली इलाका में भी किया गया डोर टू डोर सर्वे

faridabad police : पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा ” सेवा पखवाड़ा ” के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग तथा मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के बारे में भी अवगत कराया गया और विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में सुरक्षित यातायात और नशामुक्त समाज की जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा मौजूद लोगों को ट्रैफिक नियमों के पंपलेट वितरित किए गए| जिसके बाद सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा गुरुग्राम रोड इलाका पाली में भी डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया गया |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!