जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा प्रधान के. पी. तेवतिया के जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता देकर दी बधाई

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद द्वारा प्रधान के. पी. तेवतिया के जन्मदिन के अवसर पर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी गई। सभी अधिवक्ताओं ने के पी तेवतिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार इस वर्ष चैम्बर बिल्डिंग में विकास कार्य चल रहे हैं उसी प्रकार हर वर्ष प्रधान के पी तेवतिया की अगुवाई में होते रहेंगे।

सन्दीप पाराशर महासचिव जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने भी के पी तेवतिया को फूलों को गुलदस्ता देकर लम्बी उमर की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधान के पी तेवतिया ने सभी अधिवक्ताओं को आभार जताया व लडडू बांटकर धन्यवाद किया।

इस अवसर पर आशीष अरोड़ा सह सचिव, एडवोकेट नरेन्द्र अत्री, एडवोकेट जोगेन्द्र नरवत, एडवोकेट संजय तेवतिया, एडवोकेट संजीव अत्री, एडवोकेट हिमांशु तेवतिया, एडवोकेट कु0 दिनेश तोमर, एडवोकेट विवेक कौशिक, एडवोकेट युधिष्ठर, एडवोकेट अजीत डागर, एडवोकेट सतेन्द्र दुग्गल, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट ओमबीर धनखड़, एडवोकेट ओमदत्त शर्मा, एडवोकेट सन्तराम शर्मा, एडवोकेट सुरेन्द्र खौड़ीवाल, सारिका नागर सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!