जीवा स्कूल की वार्षिक पुस्तिका जीवा संदेश का विमोचन

फरीदाबाद 23 नवम्बर। फरीदाबाद सैक्टर 21बी जीवा पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुस्तिक ‘जीवा संदेश’ का विमोचन किया गया। विद्यालय की यह पुस्तिक प्रतिवर्ष विद्यालय के अनेक संदेशों के साथ प्रकाशित की जाती है। इस अवसर पर जीवा संस्थान के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, प्रशासनिका मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या देविना निगम एवं अन्य सभी प्रमुख सदस्य जीवा आयुर्वेद यंग डायरेक्टर मधुसुदन, हेड इंटरनेशनल प्रोजेक्ट काजल चौहान, एच आर हेड मिनाक्षी सिंह, हेड ट्रेनिंग एंड डेवेलपमेंट नीरजा चौहान आदि उपस्थित रहे। यह पुस्तिका विद्यालय के मूल्यों एवं सिद्घान्तों का दर्पण है। इस अवसर पर विद्यालय के उन छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने विभिन्न विषयों में इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस श्रृंखला में एम वी एन सैक्टर 17 में आयोजित एक साईंस फेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने प्रतियोगिता में विज्ञान और घरेलु संसाधनों को आपस में संबंध जोड़ते हुए एक अद्ïभुत संगम प्रदर्शित किया। छात्रों ने भारतीय रसोई में उपलब्ध अनेक प्रकार के संसाधनों के विषय में बताया और उन संसाधनों में मौजूद औषधीय गुणों को न केवल बताया बल्कि उनको दर्शाया भी।
इस प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं अंशिका नलिनी व मैत्री अग्रवाल तीनों पाँचवीं कक्षा की छात्राएँ हैं। वहीं एम वी एन में ही आयोजित दूसरी प्रतियोगिता ‘मूवी मेकिंग’ में छठी कक्षा के जीवांश सिंह एवं शुभम थरेजा ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया तथा एक कड़ी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा नौवीं की छात्रा कृषितिका, सातवीं की छात्रा वासवी को भी अंतराष्टï्रीय कहानी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों छात्राओं को उनकी अपूर्व उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों छात्राओं ने अपनी स्वरचित कहानियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक कला का परिचय दिया साथ ही लातविया अक्वबेसी की ओर से आयोजित एक निबंध प्रतियोगिता में भी जीवा के छात्रों ने अपना उत्कृष्टï प्रदर्शन किया व लातविया एवं भारत की संस्कृति को बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ग्यारहवीं कक्षा के चारों छात्रों को लातविया अक्वबेसी की ओर से पुरस्कृत किया गए एवं उनकी रचना को सराहा गया। उनके नाम यश चौहान, आयुषी गुप्ता, विशाल वर्मा, धनिष्ठïा वर्मा हैं। इसके साथ ही जि़ला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भी जीवा के छात्रों को उनके उत्कृष्टï खेल प्रतिभा के लिए भी सराहना की गई जिन्होंने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्रों ने कराटे, बैडमिंटन, स्केटिंग, तीरंदाज़ी, नेटबॉल इत्यादि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने उपस्थित सभी अभिभावकों को कहा कि हमें अपने बच्चों को सोचने की स्वतंत्रता देनी चाहिए, जब बच्चे स्वयं सोचने की प्रक्रिया अपनायेंगे तो वे नई ऊँचाईयों को भी छू सकेंगे।