आरडब्ल्यूए सैक्टर-15 समाजहित में कर रही कार्य : पंकज रामपाल

– आरडब्ल्यूए ने लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

फरीदाबाद : सैक्टर-15 आरडब्ल्यूए प्रधान नीरज चावला के नेतृत्व में न केवल सैक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत रहती है बल्कि समाजहित के कार्यों में भी बढ़चढ़ हिस्सा लेती है। उक्त वाक्य भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज रामपाल ने सैक्टर-15 आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कोविड वैक्सीनेशन कैंप में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। पंकज रामपाल ने सैकटर-15 आरडब्ल्यूए द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने इस मौके पर कोरोना की वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बातचीत भी की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!