जोमैटो ऐप से खाना ऑर्डर करने पर बैंक अकाउंट से उड़ गए 91 हजार रुपये !

गाजियाबाद ! दिल्ली एनसीआर में रहने वाले सभी लोगों ने कभी ना कभी ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया होगा। कुछ ऐसा ही किया था इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ बंसल ने। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में रहने वाले सिद्दार्थ के पिता सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और मां निजी अस्पताल में डॉक्टर। सिद्धार्थ खुद इंजीनियरिंग के पहले वर्ष का छात्र है। सोमवार शाम सिद्धार्थ ऑनलाइन फूड ऐप जोमैटो से काठी रोल और रुमाली रोटी मंगवा रहा था। इसके लिए उसने 142 रुपए एडवांस दे दिए थे।काफी देर तक जब खाना नहीं आया तो उसने इसकी जानकारी एप से मांगी। वहां से जानकारी मिली कि खाना डिलीवर किया गया था, लेकिन उसने लेने से मना कर दिया।

सिद्धार्थ ये सुन के चौंक गया और उसने कस्टमर केयर को फोन मिलाया। फोन न मिलने पर लगातार कोशिश जारी थी। इसी दौरान उसके पास जोमैटो के नाम से एक फोन आया और उन्होंने बताया कि वह ऐप के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं और उनको पैसे वापस करने हैं। इसके लिए सिद्धार्थ से उसके ऑनलाइन पेमेंट वाली लिंक मांगी गई तो उसने लिंक दे दिया। बाद में पता चला कि उनके एकाउंट से 91 हजार रुपए निकाल लिए गए और उनके साथ फ्रॉड हुआ। उन्होंने पुलिस को इस फ्रॉड के बारे में बताया तो कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!