जुआ अधिनियम के तहत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में सट्टा खाई व जुआ खेलने वाले 17 गिरफ्तार, ₹66,730 नकद बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस ने जुआ एवं सट्टा की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सट्टा खाई एवं जुआ खेलने वाले 17 आरोपितों को काबू किया है। जिनसे कुल ₹66,730 की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज सिंह निवासी साईं नगर, मीठापुर को सट्टा खाई करते हुए ₹5,170 सहित, अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने आकाश उर्फ कलवा निवासी राहुल कॉलोनी, एनआईटी-3, फरीदाबाद को ₹5,050, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने तरुण निवासी सुबेदार कॉलोनी, फरीदाबाद को ₹1,500 तथा अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मनोज उर्फ मन्नू निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को ₹4,800 सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अंकित निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को ₹2,500 तथा संजय निवासी रामनगर, हाल मिल्हाड़ कॉलोनी, फरीदाबाद को ₹3,100 सहित गिरफ्तार किया। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने वेद प्रकाश निवासी ए.सी. नगर, फरीदाबाद को ₹10,400 सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दीपू निवासी गांव अनखीर, फरीदाबाद को ₹1,470 सहित तथा राकेश निवासी तिगांव, रहिश निवासी गांव मवई, ओम प्रकाश एवं चंद्रप्रकाश निवासी हरि नगर, सेक्टर-87, फरीदाबाद को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 27,800/-रू सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना स्तर पर भी कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत थाना ओल्ड की टीम ने प्रवेश वासी गाँव प्रहलाद नगर, आगरा हाल बसेलवा कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद व सिपटर वासी गाँव ददोनीजिला बदायू, हाल किरायेदार शास्री कालोनी, फरीदाबाद को 690रू सहित, पुलिस चौकी नवीन नगर ने मो0 मुस्तकिम वासी गांव बीना आन्दोली जिला सुपोल, बिहार हाल खड्डा कॉलोनी को 1550/-रू सहित व पुलिस चौकी दयालबाग ने संजय वासी ईस्ट कैलाश नई दिल्ली व सुनिल वासी देवेन्द्र नगर, पन्ना MP हाल दयालबाग लक्कङपुर, फरीदाबाद को 2700/-रू सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।



