बाप-बेटे के साथ की मारपीट, क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद- 3 जून की रात नचौली से खेडी गांव रोड पर हमला कर हाथ पैर तोड़ने व हत्या के प्रयास के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सन्नी(24) वासी गांव ढैंकोला फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित दीपक व शिकायतकर्ता के पिता अजीत की घटनाक्रम से कुछ दिन पहले आपस में कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 3 जून की रात को शिकायतकर्ता के पिता अजीत पर रॉड व डंडो से हमला कर दिया। आरोपित सन्नी दीपक की गाड़ी लेकर झगड़ा के लिए आया था और मारपीट की थी। घटनाक्रम में मुख्य आरोपित दीपक सहित अंकित व उधम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार तरुण वासी गांव जसाना फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 जून को रात करीब 9 बजे वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर नचौली से होते हुए गांव खेडी जा रहा था, जब नचौली से खेडी गांव रोड पर पहुंचे तो तीन गाड़ियां उनके पीछे नचौली की तरफ से आई। स्कॉर्पियों गाडी से दीपक नाम का लडका निकला और फायरिंग की, इसके बाद दीपक व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पिता पर रॉड व डंडो से हमला कर दिया। शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!