ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट सराहनीय रहा, रितिका चंदीला को मिले 500 में से 465 अंक

फरीदाबाद 13 जुलाई। फरीदाबाद एस जी एम नगर स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट सराहनीय रहा। सभी बच्चों ने अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास की। वहीं रितिका चंदीला ने 500 में से 465 अंक लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार, श्रदा शुक्ला 500 में से 452 तथा तिसरे स्थान पर सुमित कुमार ने 447 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में 15 मेरिट, प्रथम श्रेणी में 36 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

पिछले साल की भांति इस साल भी विद्यार्थियों की लगन व अध्यापकों की मेहनत से प्रभावित होकर स्कूल के संस्थापक पं. शिवचरण शर्मा, सावित्री देवी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और अभिभावकों का तहेदिल से धन्यवाद किया। स्कूल के प्रिंसिपल मानव शर्मा ने बच्चों को जीवन का पहला पड़ाव पार कर लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!