टिकैत की महापंचायत के दौरान मंच टूटा

जींद (हरियाणा), 3 फरवरी ! केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए जींद में आयोजित ‘महापंचायत’ के दौरान वह मंच टूट गया, जिस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रमुख राकेश टिकैत और अन्य किसान नेता बैठे थे। महापंचायत जींद के कंडेला गांव में आयोजित हुई, जिसमें कई खाप नेताओं ने भी भाग लिया। इसका आयोजन टेकराम कंडेला की अगुवाई में सर्व जातीय कंडेला खाप ने किया था !

जिस वक्त मंच टूटा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता मंच पर मौजूद थे, जो गिर गए! किसानों को हल्की चोट लगी है ! हालांकि इसके बावजूद राकेश टिकैत ने भाषण दिया और किसानों को संबोधित किया !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!