ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री में एंट्री करने वाले 144 वाहनो के चालान काटे व 37 वाहनो को किया इंपाउंड

– यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1 दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 1139 वाहनो के चालान कर 1698500₹ का जुर्माना किया।
– आवर स्पीड ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, अंडर एज ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरलोड ऑटो, नो एंट्री ,अवैध पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, विदाउट हेलमेट, विदाउट नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करती स्कूल की बसो के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का अभियान जारी है।
– यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना कम होती है, इसलिए सावधान रहें -सुरक्षित रहें और जुर्माना से भी बचें।
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा एवं आईजी ट्रैफिक श्री हरदेव सिंह दून हरियाणा के निर्देशानुसार डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस ने नो एंट्री, रॉन्ग लेन तथा रॉन्ग साइड, ओवर स्पीड, अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चालए जा रहे ।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कैपेसिटी से अधिक सवारी बैठाने वाले स्कूल बस, ऑटो चालकों, अंडरएज ऑटो चालकों वा अन्य वाहन चालकों के एंट्री, रॉन्ग लेन तथा रॉन्ग साइड, ओवर स्पीड, अवैध पार्किंग लगाने वाले वाहनों के चालान काटकर उन्हें आर्थिक रूप से दंडित किया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक के दिशा निर्देश व एसीपी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गलत लाइन में वाहन चलाने वाले 1139 वाहन चालकों के चालान काटे जुर्माना लगाया है। जिसमें नो एंट्री के 144 वाहन काटे चालान और 37 को किया इंपाउंड किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1698500₹ की राशि का कुल चालान किया गया है।
वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाइन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने तथा अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर व लाईट चैक किए गए हैं ताकि दुर्घटना के प्रति सचेत रहा जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया। यातायात में किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/ 0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।



