बल्लबगढ़ को जग मगायेंगे एक लाख दीये : भारत भूषण

बल्लबगढ़ (मनीष शर्मा) : सेक्टर-3 सामुदायिक भवन, बल्लबगढ़ में एक भव्य आयोजन कर भाई भारत भूषण ने घर-घर दीप पहुचानें का प्रण किया और आह्वाहन किया के आने वाली 22 जनवरी को बल्लबगढ़ के हर घर में दीपावली मनायी जायेगी! दीप वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा आरएसएस के प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, विश्वहिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, परमपुज्य भईया जी महाराज व डॉ अश्विनी गौर जी भी उपस्थित रहे।

भरत भूषण ने बताया कि 22 जनवरी को 500 साल के बाद अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला विराज रहे हैं तो इस ऐतिहासिक क्षण को सभी बल्लभगढ़वासियों ने एक उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। जैसा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है इस दिन सभी भारतवासी अपने घरों और आसपास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। हजारों लोगों ने एक साथ प्रण लिया है कि रामलला के स्वगतोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोग हरसंभव प्रयत्न करेंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हम इस क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भारत भूषण ने बताया कि सेक्टर 3 में प्रातः 10 बजे से दीप वितरित किए गए इसके बाद 12 बजे से प्रसाद वितरण किया गया। जहां रामज्योति जलाने के लिए दीप और रामप्रसादी लेने के लिए क्षेत्रवासियों की हज़ारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी

इस अवसर पर मुख्यत: रमेश भारद्वाज जिला सुसाशन विभाग बीजेपी, श्रवण चौधरी अध्यक्ष शिव मंदिर, रामलीला कमेटी के प्रधान शिव सिंह मलिक, रघुनाथ मंदिर के प्रधान ग्यानपाल खटाना, तायल, सतीश शर्मा, अजय यादव, पुष्पेंदर त्यागी, विक्की कौशिक, अमित चौधरी व प्रशांत राठौर इत्यादि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!