जीवन का सार है भागवत : पं सुरेन्द्र शर्मा बबली

फरीदाबाद : गांव पलवली ग्रेटर फरीदाबाद में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलशयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने शिरकत की जिनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से जीवन सुधरता है, अमृत रसपान के समान है। जीव परमात्मा को प्राप्त कर जन्म मरण के बन्धन से मुक्त हो जाता है।

कथा का आयोजन पं. नंदकिशोर शर्मा, पं. सुखराम शर्मा, पं. कन्हैया लाल, पं. दुलीचंद शर्मा, पं. धर्मवीर शर्मा, पं बिजेंद्र शर्मा ने मिलकर किया।

इस अवसर पर पं. छाजूराम, पं. घंसी, पं. लच्छीराम, पं. टेकचंद, पं. आनन्द, पं. कन्हैया, पं. भूदत, पं. भीम, पं. राजकंवर, पं. प्रकाश, पं. नंदकिशोर एडवोकेट, पं. रामकुमार, पं. रवि दत्त, पं. मूलचंद, पं. अमीचंद, पं. नरेंद्र, पं. प्रहलाद, पं. दीपक, पं. इन्द्र, पं. सुरेन्द्र, पं. कृष्ण सहित भक्तजन व सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!