तेरी मेरी फिल्म्स के बैनर तले आने वाली फिल्म ‘अपराध नगर’ के लिए हुए ऑडिशंस

फरीदाबाद : आप देख सकतें हैं यह नजारा दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-15 का है, जहाँ पर तेरी मेरी फिल्म्स के बैनर तले आने वाली फिल्म ‘अपराध नगर’ के लिए ऑडिशंस हुए। ऑडिशन लेने के लिए सपना गुप्ता, दीपक भरद्वाज उर्फ़ जैक, दिनेश कुमार बंसीवाल जैसे जाने पहचाने चहरें मुख्य रूप से पहुचें। वहीं दिल्ली-एनसीआर से कईं कलाकारों ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिए। ऑडिशंस से पहले ज्यूरी मेम्बर्स ने पत्रकारों से शुरुआत में कहा की वह आज फिल्म ‘अपराध नगर’ के लिए ऑडिशंस लेने आये हुए है और वह यहाँ पर ऑडिशंस के माध्यम से अच्छे कलाकारों को चुनेंगे, जिसको लेकर वह खुद भी बहुत उत्साहित हैं।
वहीं फिल्म के प्रड्यूसर डायरेक्टर मोक्ष वर्मा ने ऑडिशन की समाप्ति पर बताया की ऑडिशन में दिल्ली एनसीआर से हर उम्र के दर्जनों लोगो ने ऑडिशंस दिए हैं। इनमे से कई कलाकार बहुत अच्छे थे और उम्मीद है कि अच्छे से रिव्यू करने के बाद उनमें से अच्छे कलकार चुने जायेंगे। वहीं उन्होंने कहा की अभी भी कुछ ऐसे किरदार हैं जो इस ऑडिशन में उन्हें नहीं मिले हैं। जिसके चलते एक और ऑडिशन राजधानी दिल्ली में जल्द रखा जाएगा। जिसके बारे में जल्दी जानकारी तेरी मेरी फिल्म्स के सोशल हेंडल्स पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वहीं मिडिया के माध्यम से भी जानकारी दी जायेगी।



