दोस्त की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में खाता धारक व खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT में डबुआ कॉलोनी कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 13 मई को उसके पास उसके दोस्त के नाम की फेसबुक आईडी से 95,000/- रूपये भेजने का मैसेज आया। शिकायतकर्ता ने ठगों के द्वारा दिए नम्बर पर 57,000/-रू गूगल पे किए। जिसके बाद उसने दोस्त से पुष्टि की तो दोस्त ने किसी भी प्रकार के मैसेज और पैसे मांगने की बात को नकार दिया। जिस पर उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड़ हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चिराग दुआ व राहुल चौहान वासी वाल्मीकि मंदिर सेक्टर 24B चण्डीगढ को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल(33) खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे चिराग दुआ(24) को दिया था चिराग ने यह खाता आगे अपने मामा सुनील को दे दिया था। सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। राहुल ग्रेजुएट है व चिराग 10वीं पास है।

मामलें में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया, जहाँ से सुनील को जेल भेजने के आदेश प्राप्त हुए तथा राहुल व चिराग को जमानत मिली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!