नशे की आपूर्ति के लिए वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 56 ने किया गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने वाहन चोरी के साथ मुकदमों में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण प्रकाश का नाम शामिल है। दोनों आरोपी दिल्ली के ओखला फेस वन के रहने वाले हैं दोनों की उम्र 27 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित जेसीबी चौक से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपियों ने उनके द्वारा फरीदाबाद में चोरी की वारदातों 7 वारदातों के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सेक्टर 8, सेंट्रल व कोतवाली से 2-2 तथा बीपीटीपी से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया क्या आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी दिनभर गलियों में आवारा घूमते रहते हैं और जैसे ही मौका लगता है वह मोटरसाइकिल चोरी करके दिल्ली फरार हो जाते हैं। आरोपियों के कब्जे से सभी मोटरसाइकिल बरामद करने के पश्चात उन्हें अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!