दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

नयी दिल्ली, 14 मार्च ! बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें जीटी करनाल रोड पर स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बारे में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 15 गाड़ियों को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!