सृष्टी बचाओ टीम ने कोरोना योद्धा को किया सम्मानित

फरीदाबाद 19 जुलाई। सृष्टी बचाओ टीम ने बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस विधायक उम्मीदवार विजय प्रताप सिंह को पगड़ी एवं सम्मान पत्र देकर समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मान के दौरान संस्थापक संतोष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में जब देश लॉक डाउन में बंद था तो दिहाड़ी मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई थी उस समय भाई विजय प्रताप मजदूर एवं जनता के लिए मसीहा बनकर सामने आए और दिन रात मजबूर नागरिकों की राशन सेवा की।

अध्यक्ष भगवानदास ने कहा कि जो भी असमर्थ भाई विजय प्रताप के पास आता है तो भाई तुरंत खुद उसकी हर प्रकार से सहायता करके समस्या को हल करते है। महासचिव गौरव कपूर ने उनकी कार्यशैली एवं सामाजिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंशा की। महिला अध्यक्ष अनुराधा भारद्वाज ने महेंद्र प्रताप एवं विजय प्रताप के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के बारे मे अवगत कराया। इस सम्मान समारोह में शैंकी बडख़ल, ठाकुर, राजू भारद्वाज, ठाकुरदास गौतम, कंचन सोलंकी, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!