दि अर्थ सेवियर्स फाऊंडेशन ने बंधवाडी युवाओं के लिए नि:शुल्क जिम का शुभारम्भ किया

फरीदाबाद : बंधवाडी गांव स्थित दि अर्थ सेवियर्स फाऊंडेशन ने समाज के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा निभाते हुये बंधवाडी गांव के युवाओं के लिए एक अति आधुनिक जिम बनवाकर दिया है। इस जिम में विश्व स्तर की वेटलिफ्टिंग मशीन लगाई गई हैं। जिम का उद्घाटन अर्थ सेवियर्स फाऊंडेशन के संस्थापक रवि कालरा ने गांव वासियों जिनमें प्रमुख चोंधरी राजकुमार, संजय हरावत, रामकीशन, ब्रम सिंह, जगदीश, प्रमोद, सातीन, सुनील, परवीन के साथ मिलकर किया। बंधवाडी गांव के विख्यात केसरी बॉडीबिल्डर परन लोहिया, सूरज तवर, अजय तवर, अजय तवर, नरेंद्र तवर, भोलू लोहिया, नवीन लोहिया ने भी जिम के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं इस अवसर पर बंधवाडी गांव के युवा वर्ग ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और उन सभी ने खेल जगत में अपना जोहर दिखाने और अपनी सेहत को अच्छा बनाने का प्रण लिया।

संस्था के संस्थापक रवि कालरा ने बताया की यह जिम बंधवाडी गांव के युवाओ के लिए नि:शुल्क है। गाँव के युवाओं ने इस जिम का नाम बाबा मोहनराम हेल्थ क्लब रखा है। जिम करने से बंधवाडी गाँव के युवाओं के लिए बाउन्सर, बॉडीगार्ड, सिक्युरिटी कॉम्पनियों और खेल वजीफे के अंतर्गत सरकारी नौकरियों में अच्छे वेतन पर लगाने की संभावनाये भी बढ़ जायेंगी। इसके साथ-साथ बंधवाडी गांव के युवाओं के लिए राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का सुनहरा मोका भी मिलेगा।

बंधवाडी गांव वासियों ने अर्थ सेवियर्स फाऊंडेशन के इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की व संस्था का आभार व्यक्त किया। सभी बंधवाडी युवाओं ने खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!