भारतीय संस्कृति को फिर से विश्व में स्थापित में जुटे हैं नरेन्द्र मोदी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री फरीदाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में बोल रहे थे

फरीदाबाद : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को फिर से विशव स्तर पर स्थापित करने के काम में जुटे हैं उन्होंने खा कि नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के सपने को साकार करने में हम सबको साथ देना है और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है! भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा फ़रीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम में लोकसभा क्लस्टर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजित किया गया! जिसने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे ! केंद्रीय राज्यमंत्री और फ़रीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फ़रीदाबाद पहुँचने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया! इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, लोकसभा प्रभारी एल शर्मा, लोकसभा संयोजक दीपक मंगला, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, चरण सिंह तेवतिया उपस्थित रहे ! मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लोकसभा क्लस्टर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित किया ! इस अवसर पर फ़रीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया ! डॉक्टर मोहन यादव व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्वलित किया !

डॉक्टर मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन से आया हूँ, जो महाकाल की भूमि है । उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा कि शरीर छोड़ना और पैदा होना हमारे बस में नहीं है । यह ईश्वर के हाथ में है, जितना पुण्य कर्म करना है, इसी काल में करना है । इसलिए समय का सदुपयोग करें । वसुधैव को कुतुम्ब मानने की परम्परा हमारे वेद शास्त्रों के समय से है । व्यापार व्यवस्था हजारों हजार साल से हमारी संस्कृति में है । व्यापारी उत्पाद बनाकर निर्यात करते थे और धन कमाते थे । दृष्टि में सृष्टि, आत्मा में परमात्मा और सृष्टि में परमात्मा हजारों साल से हमारी परम्परा में है।
शासन की व्यवस्था कुशल शासक के हाथों में होनी चाहिए और आज आप देख रहे हैं भारत का नेतृत्व मोदी जी के कुशल हाथों में हैं तो किसकी इतनी मजाल जो आँख उठाकर देख लें, क्या पाकिस्तान की इतनी हिम्मत जो भारत की तरफ देख सके।
उन्होंने कहा कि जो अच्छा हो सकता है, उसको बचाए रखने की हमारी जो परम्परा है, मानवता के जीवन को बचाए रखने के लिए लालायित करती है । इसलिए हम सब मिलकर आज के दौर में स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे प्राचीन ज्ञान विज्ञान की अच्छाइयों के आधार पर विश्व के घुमड़ते आर्थिक लोभ के बावजूद भी हमारे पास जो जीवन दृष्टि है, वो जीवन दृष्टि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य योजनाओं में दिखाई देती है। भगवान राम मंदिर से लेकर कितने ऐसे तीर्थ स्थल हैं जिनका जीर्णोद्धार कर सांस्कृतिक विरासत को विश्व तक पंहुचाने का कार्य मोदी जी ने किया है। पुराने समय में भारत की स्थिति क्या थी और अब क्या है पूरा विश्व जानता है । मोदी जी के नेतृत्व में भारत की जो इज्जत पूरे विश्व में बढ़ी है। आज अयोध्या में भी राम मुस्कराते और अरब में भी राम मुस्कराते हैं । उज्जैन में भी महालोक बनता है, काशी में भी बनता है । अभी मथुरा में कृष्ण कन्यैया लाल जी की बारी है उन्होंने कहा अबकी बार 400 पार आपको इस बार फिर संकल्प करना है और भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप को स्मरण करें । हाथ में जो सुदर्शन चक्र हैं, उसका उपयोग करें और कमल का बटन दबाना है और मोदी जी को 400 पार लेकर जाना है।
केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित किया और कहा कि आपने 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है । पहले भारत का विशव किस नजर से देखा जाता था और आज 2014 के बाद विशव का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है । मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए है । 23 शहरो में मेट्रो, नए हाईवे एक्सप्रेसवे, नई नई आई आई टी, आई आई एम खोलना, रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन सुधर के बहुत कार्य किये हैं ।
आर्थिक तौर पर भारत मजबूत हुआ है और आज हमारी अर्थव्यवस्था ५वेन स्थान पर है और अग्क्ले कुछ सैलून में तीसरे स्थान पर पहुँच जाएगी ।आई एम् ऍफ़ और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था 7.5 ट्रिलियन तक पहुँच जाएगी । दुनिया का इन्वेस्टमेंट का आकर्षण भारत की तरफ है और हर देश भारत में इन्वेस्मेंट करने को तैयार है । आज भारत की गद्दी पर जो सख्स बैठा है वो अथक बिना रुके बिना विश्राम किये लगातार देश को सशक्त करने का कार्य कर रहा है । स्वामी विवेकनद की काल्पन के श्रेष्ठ और विश्वगुरु भारत की काल्पन को नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे हैं । मोदी जी के नेतृत्व में देश की भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है । पहले भारत 3 लाख करोड़ के मोबाइल फ़ोन आयत करता था आज लाखो करोड़ के निर्यात गरीब महिला अन्नदाता और युवा का कल्याण मोदी जी की पहली प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि पहली बार देश का नेतृत्व एक ऐसे नेता के हाथ में हैं, जिनका लोहा पूरा विश्व मानता है। पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रियता की बात हो या देश के हर गरीब की चिंता करने की बात हो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदैव अग्रणी रहते हैं। चाहे पक्के आवास हो या उज्ज्वला, आयुष्मान हो या अन्न योजना जैसे अनेक कल्याणकारी प्रयास, मोदी जी हर क्षेत्र में देश के नागरिकों की सेवा और सुविधा में तत्पर रहते हैं, इसलिए आज देश के जन-मन को मोदी जी की हर गारंटी पर भरोसा है। गुर्जर ने कहा कि जनता के संकल्प और आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही ।



