इंद्रप्रस्थ मंडल भाजपा फरीदाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी बने हरियाणा सरकार की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ मंडल भाजपा फरीदाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी को हरियाणा सरकार द्वारा ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
इंद्रप्रस्थ मंडल की समस्त कार्यकारिणी ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी ने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायाब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, संगठन मंत्री फनींद्रनाथ शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेश चौधरी की इस नियुक्ति से इंद्रप्रस्थ मंडल की सक्रियता और जनसेवा की भावना को और अधिक बल मिलेगा।



