महामारी से निपटने के लिए 30 प्रतिशत तनख्वाह हर महीने दान कर रहे हैं कोरोना कर्म योद्धा प्रवेश मलिक

फरीदाबाद 2 जून। जहां महामारी के दौरान बहुत सारी सामाजिक संस्थाएं बहुत सारे लोग मेहनत करके लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं वहीं फरीदाबाद की एक सरकारी संस्था में कार्य करने वाले व्यक्ति जिनकी खुद की सैलरी तनख्वाह बहुत ज्यादा नहीं है इसके बावजूद भी हर महीने अपनी तनख्वाह का 25 से 30 प्रतिशत इस महामारी के दौरान दान कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही करोना कर्म योद्धा प्रवेश मलिक की जो कि फरीदाबाद में स्थित अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में सहायक के रूप में काम कर रहे हैं।
प्रवेश मलिक के द्वारा गठित संस्था मिशन जागृति के माध्यम से अभी तक लगभग 20,000 से ज्यादा व्यक्तियों को खाना खिलाया और लगभग 200 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन भी मुहैया करवाया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च से ही लगातार संस्था के स्वयंसेवकों की मदद से करीब 1200 सौ लोगों को मास्क और लगभग 200 लोगों को सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया है। प्रवेश मलिक इस महामारी से पहले भी लगातार बिना रुके बिना थके समाज सेवा के कार्यो में अग्रणी रहते हैं फिर चाहे वह जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना स्वस्थ के प्रति जागरूकता अभियान चलाना या फिर पर्यावरण के प्रति काम करना।

मिशन जागृति संस्था के द्वारा पिछले कई सालों से लगातार यौन शोषण, बाल यौन शोषण के ऊपर भी लगातार काम किया जा रहा है जिसमें 2018 में लगभग 5000 से ज्यादा लोगों का सर्वेक्षण किया की बाल यौन शोषण क्यों होते हैं? इस की बीमारी की जड़ में जाने के लिए संस्था के स्वयंसेवक प्रवेश मलिक की दिशा निर्देश में लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा हर साल हजारों बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जाता है । अब इस महामारी में प्रवेश मलिक का मानना है कि अब हमें लोगों को जागरूक करना होगा इसके लिए उन्होंने अभियान चला रखा है ‘‘जागते रहो, जागते रहो’’ इस अभियान के माध्यम से वह और उसके साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि किस तरीके से अपने आप को बचाया जा सकता है और अपने आप को बचाते हुए हमें काम भी करने हैं। इस कड़ी में हुए उनके द्वारा नुक्कड़ नाटक चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को जागरुक करना उचित दूरी बनाए रखना लगातार हाथ धोना मास्क पहनना इत्यादि के माध्यम से हजारों लोगों को रोजाना जागरूक किया जा रहा है।प्रवेश मालिक और उनकी टीम लगातार लोगो को प्रशाशन के दिशा निर्देश पर लोगो को जागरूक कर रही है !
इसके साथ-साथ से प्रवेश मलिक के द्वारा स्मार्ट सिटीजन सर्टिफाइड स्मार्ट सिटीजन का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके माध्यम से वह और उनकी टीम फरीदाबाद शहर जो कि स्मार्ट सिटी सरकार के द्वारा बनाया गया है उसको अब लोगों को स्वयं सिटीजन बनाने का बीड़ा उन्होंने उठाया है जिसके माध्यम से वह लोगों को जागरूक करेंगे।



