वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा BORDER की टीम ने किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद 18 दिसम्बर : नवंबर माह में थाना पल्ला में राहुल सिंह वासी मकान 48 गली 16 सुर्या विहार पार्ट 2 सेहतपुर फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें बताया कि वह किसी निजी कंपनी में काम करता है।17/11/24 शाम को ङयुटी से आकर उसने अपनी मोटरसाईकिल अपने घर के बाहर गली मे खडी की थी। सुबह देखी तो मोटरसाईकिल वहा नही मिली जिसें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर के ले गया जिसका मामला थाना पल्ला में दर्ज है।

अपराध शाखा टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी नाहीम वासी एट्टा मेनपुरी उत्तरप्रदेश हाल गली न0-7 मुकुल बिल्ङर पल्ला फरीदाबाद कें रहने वाले को मोटरसाइकिल सहित नया पुल पल्ला नहर रोङ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!