गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 300 ग्राम गांजे सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 01 जून : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गगन कुमार नेहरु कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पावर हाउस एनआईटी 3 नम्बर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसका संबंधित धाराओं में थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को दिल्ली सदर बजार किसी अनजान व्यक्ति से प्रयोग करने व बेचने के लिए 2000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी गांजे कि पुडिया बनाकर 50/100रु में बेच देता है। आरोपी गांजा बेचने के काम को नशे की पूर्ती के लिए करता है। आरोपी पर पूर्व में भी एक नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!