पत्रकार एकता मंच और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने पौधारोपण किया

फरीदाबाद। पत्रकार एकता मंच और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर 12 में बड़ पीपल और नीम का पौधारोपण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली और पत्रकार एकता मंच फरीदाबाद जिला इकाई के संरक्षक जेबी शर्मा मिलकर पौधरोपण किया।
पौधरोपण के बाद बोलते हुए सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि इस मौसम में सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का सामूहिक प्रयास होना चाहिए। बबली ने कहा कि वर्तमान समय मे जिस प्रकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसको देखते हुए भावी पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया जाना चाहिए।
इस मौके पर सूरज प्रकाश, पत्रकार एकता मंच जिला फरीदाबाद इकाई के संरक्षक जेबी शर्मा, जिला अध्य्क्ष विकास भारत, पूर्व जिला अध्य्क्ष सरूप सिंह, कर्ण पराशर, चंद्रशेखर शर्मा, नवीन शर्मा, समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



